फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कैब चालक ने बोनट पर युवकों को लटकाकर दौड़ाई कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-18 मार्केट के सामने सड़क पर कैब चालक ने विवाद के बाद दो युवकों को बोनट पर लटकाकर तेज रफ्तार में कार दाैड़ा दी। इस घटना का करीब आठ सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने गाजियाबाद नंबर की कार जब्त कर ली है। वहीं चालक व अन्य आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। वायरल वीडियो में दोनों युवक कार के बोनट पर लटके हुए खुद को संभालने की कोशिश करते दिख रहे हैं। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-20 की टीम जांच कर रही है। आरोपियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई गई है। गिरफ्तारी के बाद ही घटना के वास्तविक कारण सामने आ सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें