कैब चालक पर तेज रफ्तार में गाड़ी भगाने का आरोप
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में एक परिवार के साथ कैब चालक की लापरवाही का मामला सामने आया है। संजय मोहन ने घटना का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वह परिवार के साथ घूमने निकले थे। पर्थला गोल चक्कर के पास पुलिस ने कैब को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक रुकने के बजाय गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाने लगा। इस हरकत से परिवार को शक हुआ और उन्होंने गाड़ी रोकने के लिए कहा। परिवार की बात सुनते ही चालक भड़क गया और कार की रफ्तार और बढ़ा दी। परिवार ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर जांच की जाएगी। ब्यूरो