101 कन्याओं का पूजन कर बेटी बचाने व पढ़ाने का दिया संदेश
लखनऊ। गोमती नगर स्थित गायत्री पार्क में मंगलवार को इनर व्हील क्लब ऑफ प्रेरणा के कार्यक्रम में 101 कन्याओं का पूजन किया गया। बच्चियों को किताब और स्टेशनरी दी गई। मैजिक शो का बच्चों ने आनंद लिया। कन्या पूजन के दौरान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश भी लोगों को दिया गया।