फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों ने दरोगा पर लगाया गाली-गलौचाका आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कारोबारियों ने दरोगा पर लगाया गालीगलौज का आरोप
विज्ञापन

दादरी। बड़ा बाजार के दो कारोबारियों ने दादरी कोतवाली के एक दरोगा पर गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्विटर पर मुख्यमंत्री से शिकायत की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि यह बाजार में अतिक्रमण हटाने का मामला है। कारोबारी झूठे आरोप लगा रहे हैं। मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी अंकित की बड़ा बाजार में कास्मेटिक की दुकान है। बगल में ललित की ग्लास की दुकान है। आरोप है कि शनिवार को एक दरोगा टीम के साथ वहां पहुंचे। दोनों कारोबारी के साथ गालीगलौज की। आरोप है कि उन्हें हवालात में बंद करने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर कारोबारियों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान का कहना है कि पुलिस की टीम अतिक्रमण हटवाने गई थी। उसी को लेकर कारोबारी गालीगलौज का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें