यमुना सिटी (संवाद)।
क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति का असर रबूपुरा और जेवर के छोटे दुकानदारों के कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। बिजली नहीं आने से दुकानों पर लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और मशीनें बंद रहती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में वेल्डिंग की दुकान और अन्य बिजली आधारित काम करने वाले दुकानदारों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि बिजली आपूर्ति का समय निश्चित नहीं होने से ग्राहकों को भी इंतजार करना पड़ता है।