फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 9 व 10 को नई दिल्ली क्षेत्र में नहीं चलेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराज्यीय बसों का समापन रिंग रोड पर होगा
विज्ञापन


भैरों रोड, पुराना किला रोड और प्रगति मैदान सुरंग में किसी वाहन को नहीं मिलेगा प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जी-20 सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बस रूट शनिवार व रविवार को कई इलाकों में प्रभावित रहेंगे। डीटीसी की बसें रिंग रोड और रिंग रोड से आगे दिल्ली की सीमाओं की ओर चलेंगी। इन बसों को दिल्ली से बाहर जाने की इजाजत होगी। हालांकि, इस दौरान नई दिल्ली क्षेत्र में डीटीसी बस सेवा उपलब्ध नहीं होगी। ऐसे में डीटीसी ने लोगों को यात्रा के लिए पर्याप्त समय लेकर चलने को कहा है। सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नई दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों मार्ग पर वाहनों की आवाजाही के संबंध में यातायात सलाह के अनुसार संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


डीटीसी की मुख्य महाप्रबंधक (जनसंपर्क) दुर्गेश नंदिनी वार्ष्णेय ने बताया कि 7 व 8 सितंबर की मध्य रात्रि में नियम लागू होने के बाद सभी प्रकार के माल वाहन, वाणिज्यिक वाहन, अंतरराज्यीय बसें और सिटी बसों को मथुरा रोड (आश्रम चौक से आगे) पर चलने की अनुमति नहीं दी जाएंगी। भैरों रोड, पुराना किला रोड और प्रगति मैदान सुरंग के अंदर 10 सितंबर तक किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मालवाहक वाहनों और बसों को छोड़कर सामान्य यातायात को रजोकरी बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अलावा यातायात को अनिवार्य रूप से एनएच-48 से रावतुला राम मार्ग-ओलोफ पाल्मे मार्ग पर मोड़ दिया जाएगा। एनएच-48 पर धौला कुआं की ओर किसी भी वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। वहीं, अंतरराज्यीय बसों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। ऐसी सभी बसों का समापन रिंग रोड पर होगा। यात्रियों और बस चालक दल को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए पर्याप्त संख्या में यातायात पर्यवेक्षक कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें