फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हापुड़ होकर हरिद्वार जा रहीं बसें, बढ़ा किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कांवड़ यात्रा की वजह से रोडवेज बसों का रूट बदल गया है। ज्यादा दूरी तय करने की वजह से अब किराया भी ज्यादा लगेगा। मेरठ, हरिद्वार, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा किराये का भुगतान करना होगा। सावन के दौरान कांवड़ यात्रा के चलते कई रूटों पर वाहनों का आवागमन वर्जित रहता है। कांवड़ यात्रा सुगम बनाने के लिए हर जिले में डायवर्जन लागू किया जाता है। ऐसे में जो बसें सीधे मार्ग से जाती थीं उन्हें बदले मार्ग से होकर गंतव्य तक जाना पड़ता है। जो बसें अभी तक मेरठ के रास्ते हरिद्वार जाती थीं वे अब हापुड़ व किठौर होकर हरिद्वार तक जाएंगी। एआरएम रोहिताश कुमार ने बताया लंबा रास्ता तय करने की वजह से किराये की दरें भी बढ़ेंंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें