नोएडा। कांवड़ यात्रा को मद्देनजर हरिद्वार के लिए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। कांवड़ियों के संख्या को देखते हुए रात में भी बसों का संचालन जारी रहेगा। मोरना बस डिपो से वर्तमान में बसें बीस से ज्यादा फेरे लगा रही हैं। हालांकि हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी कर ली है। 11 अगस्त तक बसों का संचालन इसी तरह किया जाएगा। कांवड़ यात्रा की वजह से बसें रूट बदलकर हापुड़ होकर हरिद्वार तक पहुंच रही हैं। एआरएम रोहिताश कुमार ने बताया कांवड़ यात्रा में बसों का संचालन नियमित जारी रहेगा। ब्यूरो