फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बद्दी से बदायूं जा रही बस जब्त, 49 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंचकूला पुलिस ने सड़क सुरक्षा पर सख्ती बढ़ा दी है। विशेष चेकिंग अभियान के तहत शनिवार को सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की टीम ने बद्दी से बदायूं (उत्तर प्रदेश) जा रही एक प्राइवेट बस को रोककर जांच की। जांच में पाया गया कि बस में यात्रियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक प्रावधान पूरे नहीं थे। साथ ही वाहन के बीमा, फिटनेस, परमिट और रूट पास के दस्तावेज भी मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके। नियमों की इस गंभीर लापरवाही पर ट्रैफिक पुलिस ने बस के खिलाफ 49 हजार 500 रुपये का चालान काटते हुए वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया। डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि त्योहारों के दौरान यात्रा बढ़ने से सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है, ऐसे में बिना सुरक्षा और वैध कागजात के किसी भी वाहन को यात्रियों को ढोने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें