फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: बस ने कार में मारी टक्कर, व्यापारी समेत दो की मौत, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 01 Aug 2022 03:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

हादसे में रबूपुरा से ककोड़ जा रहे कार सवार मसाला व्यापारी पुरुषोत्तम अग्रवाल (35) और कर्मचारी रिंकू की मौत हो गई, जबकि बुलंदशहर निवासी मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक व्यापारी पुरुषोत्तम उर्फ डब्बू - फोटो : Grnoida
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रबूपुरा के गांव महमदपुर जादों के निकट रबूपुरा-झाझर मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार निजी बस ने व्यापारी की कार में टक्कर मार दी। हादसे में रबूपुरा से ककोड़ जा रहे कार सवार मसाला व्यापारी पुरुषोत्तम अग्रवाल (35) और कर्मचारी रिंकू की मौत हो गई, जबकि बुलंदशहर निवासी मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बुलंदशहर के ककोड़ निवासी पुरुषोत्तम अग्रवाल उर्फ डब्बू रबूपुरा, जेवर, दनकौर, झाझर आदि स्थानों पर थोक में मिर्च-मसालों की आपूर्ति करते थे। रविवार को पुरुषोत्तम और कर्मचारी बुलंदशहर की शेख सराय निवासी मोहित और रिंकू रबूपुरा से भुगतान लेकर लौट रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे जैसे ही कार महमदपुर जादों गांव के पास पहुंची तो झाझर की ओर से जेवर के लिए जा रही बेकाबू बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार 200 मीटर घिसटती हुई स्कूल की दीवार से टकरा गई। हादसे में स्कूल की दीवार भी गिर गई। कार में फंसे पुरुषोत्तम, रिंकू और मोहित को ग्रेनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां, रिंकू ने दम तोड़ दिया, जबकि मोहित की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


बीएमडब्ल्यू की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र के एक मूर्ति गोलचक्कर के पास रविवार को बीएमडब्ल्यू और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार कासगंज निवासी कुंवरपाल और मध्यप्रदेश निवासी सुनील व एक अन्य घायल हो गए। सुनील व कुंवरपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस ने बीएमडब्ल्यू को कब्जे में लिया है। कार गौड़ सौंदयर्म सोसाइटी निवायी पीयूष सिंह की बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें