फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भारतीय मानक ब्यूरो ने मारा छापा, जब्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
दो कंपनियों पर भारतीय मानक ब्यूरो की छापेमारी
विज्ञापन

सेक्टर-59 और सेक्टर-80 में कार्रवाई, बिना आईएसआई मार्का के कैपेसिटर जब्त

नोएडा। अनिवार्य पंजीकरण आदेश के उल्लंघन की सूचना पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) नोएडा शाखा कार्यालय के अधिकारियों की टीम ने सेक्टर-59 के नेप्च्यून इंडिया लिमिटेड और सेक्टर-80 के पी2 पावर सॉल्यूशन में छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान नेप्च्यून इंडिया से करीब 1325 कैपेसिटर जब्त किए गए। वहीं, पी2 पावर सॉल्यूशन से बिना आईएसआई मार्का के 50 कैपेसिटर जब्त किए गए। इसके लिए दो साल तक की कैद या दो लाख तक का जुर्माना हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआईएस अधिनियम, 2016 की धारा-29 के अनुसार उत्पादित या बेची गई या बेचने की पेशकश की गई वस्तुओं या वस्तुओं के मूल्य को हॉलमार्क या मानक चिह्न या दोनों सहित साथ चिपकाने पर जुर्माना दस गुना तक बढ़ाया जा सकता है। बीआईएस के अधिकारियों ने लोगों से अनुरोध किया है कि यदि उन्हें गुणवत्ता नियंत्रण आदेश के उल्लंघन का कोई मामला मिलता है, तो इसकी सूचना बीआईएस को दी जाए। अधिक जानकारी के लिए बीआईएस नोएडा शाखा कार्यालय nobo-bisbis.gov.in से संपर्क करें। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें