फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कान पर पिस्टल लगाई': नोएडा में महिलाओं पर कुत्ता छोड़ा, तीन दिन बाद FIR दर्ज; CM योगी से लगाई गुहार

Tue, 03 Mar 2026 03:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में कुछ दबंगों ने रास्ते से गुजर रही महिलाओं पर कुत्ता छोड़कर उन्हें डराया-धमकाया। कुत्ता टहलाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में दबंगों द्वारा महिलाओं पर कुत्ता छोड़ने और धमकाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार के लोग इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे हैं। पुलिस ने आवेदिका की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

विज्ञापन


महिलाओं ने आरोप लगाया है कि रास्ते से गुजरते हुए उन पर कुत्ता छोड़ा गया। इस घटना के बाद उन्हें धमकाया भी गया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने इस प्रकरण की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के मध्य डॉग को टहलाने को लेकर विवाद हुआ था।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की है। आवेदिका द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना फेस-3 पर मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में इस मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन


पीड़ित महिलाओं ने बताया कि जब वे रास्ते से गुजर रही थीं, तब दबंगों ने उन पर जानबूझकर कुत्ता छोड़ दिया। घटना के वक्त आरोपी ने एक महिला के कान पर पिस्टल लगा दी और वहीं दूसरी महिला का मुंह बंद किया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना नोएडा के फेस 3 थाना क्षेत्र में हुई है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें