फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दबंगों ने स्कूल में घुसकर फर्नीचर में तोड़फोड़ की

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। दबंगों ने मलिक सिटी कॉलोनी स्थित स्कूल में घुसकर फर्नीचर व अन्य सामान तोड़ दिया। विरोध करने पर दबंगों ने स्कूल में मौजूद महिला के साथ मारपीट की। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। स्कूल की आया नसीमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह साफ सफाई का काम कर रही थी। इस दौरान चार लोग स्कूल में जबरन घुस आए। चारों ने सोनू की तलाश करते हुए गाली गलौज करनी शुरू कर दी। उनके द्वारा पूछे जाने पर लोगों ने बताया कि सोनू ने एक प्लाट दिलवाया था जो की खाली नहीं हुआ है। वह सोनू को प्लाट खाली करवाने के लिए तलाश रहे है। सोनू के न मिलने पर चारों ने मिलकर स्कूल में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। महिला द्वारा विरोध किए जाने पर चारों ने उसके साथ मारपीट की। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रिजवान, नसीम समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें