फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के ध्यानार्थ : पेड़ से टकराकर 15 फीट गहरे नाले में गिरी बुलेट, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से टकराकर 15 फीट गहरे नाले में गिरी बुलेट, युवक की मौत
विज्ञापन

- दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर तेज रफ्तार बुलेट पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद बुलेट और सवार युवक करीब 15 फीट गहरे नाले में जा गिरा। हादसे में उसकी मौत हो गई है। उसकी शिनाख्त जेवर निवासी सुबोध (27) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर काम करता था। हादसे के वक्त सुबोध ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी।


पुलिस के मुताबिक शनिवार रात सुबोध बुलेट से जेवर लौट रहा था। दनकौर कोतवाली क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल विश्वविद्यालय के पास स्थित एनआरआई सिटी के मोड़ के नजदीक बुलेट असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर के बाद बुलेट करीब 15 फीट गहरे पानी के नाले में जा गिरी। हादसे में सुबोध भी बुलेट समेत नाले में जा गिरा। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबोध को बाहर निकालकर ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत की सूचना के बाद अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दनकौर पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त युवक की बुलेट की स्पीड ज्यादा थी। साथ ही मृतक ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ था। संतुलन बिगड़ जाने के बाद बुलेट पेड़ से टकराई और नाले में जा गिरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें