नोएडा। शहर की सड़कों और बाजारों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बृहस्पतिवार को प्राधिकरण ने अभियान चलाया। सेक्टर-2 और 18 में कार्रवाई की गई। सड़क किनारे लगी रेहड़ी-पटरी हटाने के साथ ही बेतरतीब खड़े वाहनों को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कई घंटे तक अभियान चला। ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों सेक्टरों में सड़क किनारे अतिक्रमण किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन रही थी। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पहले सेक्टर-2 में अभियान चलाया गया। इसके बाद सेक्टर-18 कार्रवाई की गई। यहां भी सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। ब्यूरो