रबूपुरा (संवाद)। प्राधिकरण से विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को अब बुलंदशहर के किसान संगठनों का भी समर्थन मिल गया है। बृहस्पतिवार को बुलंदशहर के किसान रबूपुरा के रौनीजा पहुंचे और धरना दे रहे किसानों से मिलकर रणनीतियां तय कीं। किसान 12 महीने से लगातार अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे हैं। भाकियू लोकशक्ति के बुलंदशहर जिले से गांव भगवान पुर से कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की और उन्हें विश्वास दिलाया कि सभी जिलों के किसान उनके साथ हैं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह, मनवीर भाटी, गिरिराज सिंह, सोनू सोलंकी, बसंत सोलंकी, रवि कुमार गौड़, विकास सोलंकी, उमेश सोलंकी मौजूद रहे।