नोएडा (संवाद)। गोवर्धन पूजा के अवसर पर सोमवार को सेक्टर-34 स्थित बी-3 अरावली अपार्टमेंट में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान परिसर में 31 फीट ऊंचा गोवर्धन पर्वत बनाया गया। इसे देखकर परिसर में मथुरा जैसा नजारा दिखाई दिया। पर्वत को गाय के गोबर और रंगोली से सजाया गया।