फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीएम से मिले बिल्डर, बताई परेशानी, समाधान भी सुझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम से मिले बिल्डर, बताई परेशानी, समाधान भी सुझाया
विज्ञापन

- बिल्डरों की संस्था क्रेडाई के सदस्यों ने की मुलाकात, प्राधिकरण के अधिकारी और जन प्रतिनिधि भी रहे उपस्थित

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिल्डरों की संस्था क्रेडाई के सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी समस्या बताईं। साथ ही रजिस्ट्री और अधूरे निर्माण पूरे करने को लेकर समाधान भी सुझाया। करीब आधे घंटे की बैठक में सीएम ने उनकी बातों को बेहद ध्यान से सुना। इसके अलावा बिल्डरों और प्राधिकरणों को मिलकर रजिस्ट्री और अधूरे निर्माण को पूरा करने पर पहले करने को कहा।
क्रेडाई की ओर से बताया गया कि बीते कई वर्षों से उनकी परियोजनाओं में कई बार काम बंद हुए। एनजीटी, कोविड सहित कई अन्य मुद्दों पर काम करने में परेशानी हुई। लेकिन प्राधिकरणों ने उनकी इस बात पर ध्यान नहीं दिया। नतीजतन मूलधन, ब्याज, दंडात्मक ब्याज लगाते हुए बकाये की रकम को काफी बड़ी बना दिया। बिल्डरों ने कहा कि वह मूलधन और ब्याज देने के लिए तैयार हैं लेकिन प्राधिकरण को रुकावटों की अवधि में ब्याज घटाकर बकाये रकम की गणना करनी होगी। उन्होंने दंडात्मक ब्याज से राहत दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

क्रेडाई नेशनल के अध्यक्ष मनोज गौड़ ने बताया कि वर्तमान समय में जिले में करीब दो लाख फ्लैट खरीदारों को उनका घर दिलाना है। वहीं करीब 45 से 50 हजार खरीदार ऐसे हैं जिनको घर तो मिल गया है। लेकिन रजिस्ट्री नहीं हुई है। ऐसे में प्राधिकरण के अलावा रजिस्ट्री विभाग के राजस्व की हानि हो रही है। अगर प्राधिकरण की ओर से उनकी ब्याज की राशि कम कर दी जाए तो काफी कुछ बदल सकता है। वहीं सीएम ने प्राधिकरणों से कहा कि इस मसले पर ध्यान दें और जरूरी उपाय करें। साथ ही एकमुश्त हल निकालकर रजिस्ट्री कराएं।
विज्ञापन

इस मौके पर मनोज गौड़ के अलावा एटीएस से गितांबर आनंद, एबीए कॉर्प से अमित मोदी, प्रतीक से प्रशांत तिवारी, एसकेए ग्रुप से संजय शर्मा के अलावा सिक्का और हवेलिया ग्रुप से प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए। बैठक में चेयरमैन मनोज कुमार सिंह, सीईओ रितु माहेश्वरी, सीईओ अरुणवीर सिंह, सांसद डॉ. महेश शर्मा, सांसद सुरेंद्र नागर, विधायक पंकज सिंह, विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें