फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भैंस चोरी करते सीसीटीवी में कैद हुए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। कस्बा के वीरमपुर गांव में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में चोर किसानों के दुधारू पशुओं को अपना शिकार बना रहे हैं। जिसके बाद पशु चोरी की सारी घटना गांव में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीरमपुर गांव निवासी मनोज चौहान ने बताया कि सोमवार की देर रात दो चोर उनके घर में घुसकर दो पशुओं को अपने साथ खोलकर ले गए। जब परिवार सुबह उठा तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और आसपास के सीसीटीवी चेक किए। थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें