ग्रेटर नोएडा। जेवर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने शुक्रवार को सोनी कंपनी के सीएसआर हेड के साथ मिलकर निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएसआर सहयोग से विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना पर भी चर्चा की गई। ब्यूरो