फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जीजा-साले को बंधक बनाकर पीटा, पैर छूने को किया विवश

विज्ञापन
विज्ञापन
जीजा-साले को बंधक बनाकर पीटा, पैर छूने को किया विवश
विज्ञापन

- ईंट के पैसे मांगने पर की वारदात, 18 हजार रुपये भी छीने
- ऑडी सवार ने रिवाल्वर निकालकर दी मारने की धमकी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेता गौरव शर्मा और उनके साले रविदत्त शर्मा को खैरपुर गांव स्थित रोड़ी मिक्सर प्लांट में जाकर ईंट के रुपये मांगना महंगा पड़ गया। आरोपियों ने बंधक बनाकर जीजा-साले को लाठी-डंडों से पीटा और जबरन पैर छूने को विवश किया। पैसे देने की वीडियो बनाई पर इसके बाद पीड़ितों की जेब में रखे 18 हजार रुपये छीन लिए। मामले में ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने दो लोगों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हबीबपुर गांव निवासी गौरव शर्मा ने बताया कि उनकी गांव में ही बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। आरोप है कि दस दिसंबर को खैरपुर गांव के रोड़ी मिक्सर प्लांट में उन्होंने साढ़े 27 हजार रुपये की कीमत की पांच हजार ईंट भेजी थीं। आरोपियों ने रुपये प्लांट पर आकर लेने के लिए कहा था। कई चक्कर लगाने पर आरोपियोें ने 20 हजार रुपये दे दिए, लेकिन शेष रुपये देने से इंकार कर दिया। 11 दिसंबर को गौरव शर्मा और उनके साले रविदत्त शर्मा प्लांट पर रुपये मांगने गए थे। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद दो लोगों ने प्लांट का गेट बंद कर उन्हें बंधक बना लिया और बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों का कहना है कि उनकी जाति पता चलने पर आरोपियों ने उन्हें जबरन पैर छूने के लिए विवश किया। इसके बाद आरोपियों ने पैसे हाथ में देते हुए वीडियो बनाई। वीडियो बनाकर आरोपियों दिए हुए रुपये वापस ले लिए। आरोपियों ने गौरव की जेब से 11 हजार रुपये और रविदत्त की जेब से सात हजार रुपये छीन लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें