फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित::: पार्क में साले की गला रेतकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- सामान लेने के बहाने घर से साले को लेकर आया था आरोपी
विज्ञापन

- दोनों के परिवार वालों ने किसी भी तरह की विवाद से किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने अपने साले विकास (20) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी साले को सामान लेने के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोपी और पीड़ित के परिवार वालों ने उनके बीच किसी तरह के विवाद से इंकार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।
मूल रूप से बिहार का निवासी विकास नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास खुबराम पार्क में सपरिवार रहता था। वह यूट्यूब पर गाने का वीडियो बनाता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे नांगलोई रेलवे स्टेशन के पास एक पार्क में युवक की गला रेतकर हत्या करने की जानकारी मिली। मौके पर मृतक विकास के पिता ने अपने दामाद पंकज राणा पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि पंकज उसे कुछ सामान लेने के बहाने घर से ले गया था। इसके बाद बेेटे को फोन किया था तो उसने दस मिनट में घर आने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि काफी देर बाद भी जब विकास नहीं लौटा तो उनका छोटा बेटा उसे तलाशने के लिए गया। जहां उसने पार्क में विकास के शव को लहु-लुहान हालत में देखा। आरोपी मौके से फरार हो चुका था। जांच में पता चला है कि पंकज ने विकास की बहन से पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें