फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शव को खुर्द-बुर्द के लिए ले जाने वाला जेठ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के शव को उठाकर ले जाने वाला जेठ गिरफ्तार
विज्ञापन

-कामबख्शपुर गांव में महिला की हत्या का मामला, पति समेत को तीन को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने कामबख्शपुर गांव में होली की रात सरिता की हत्या के आरोप में उसके जेठ भूपेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में सरिता के पति जोगेंद्र उर्फ लाला, सास संता व जेठानी ऊषा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोप है भूपेंद्र ही सरिता का शव दबाने के लिए घर से उठाकर ले गया था।
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट के तुस्याना गांव निवासी हरिओम की बेटी सरिता की शादी 16 फरवरी 2015 को डेरी कामबक्सपुर गांव निवासी जोगिंदर के साथ हुई थी। आठ मार्च को सरिता लापता हो गई। नौ मार्च को जोगिंदर ने गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। सरिता के भाई नरेंद्र की शिकायत पर 15 मार्च को पति जोगिंदर, सास संता, जेठ भूपेंद्र, जेठानी ऊषा, चचिया ससुर विजयपाल, ननदोई मनोज, विनोद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अपहरण का केस दर्ज किया गया। पुलिस की जांच में पता चला कि सरिता को शक था कि जोगेंद्र के परिवार की महिला से अवैध संबंध हैं। इसका सरिता विरोध करती थी। इसे लेकर अक्सर झगड़ा होता था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जोगेंद्र ने आधी रात को गला दबाकर सरिता की हत्या की। जोगेंद्र ने भाई भूपेंद्र, भाभी ऊषा व मां संता के साथ मिलकर उसके शव को छुपाया था आरोपी शव की निगरानी भी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें