फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई के ध्यानार्थ : यमुना में नहाने के दौरान जीजा-साले डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित
विज्ञापन

यमुना में नहाने के दौरान जीजा-साले डूबे
- असगरपुर निवासी दोनों शाम को नदी में नहाने गए थे, देर रात मिला शव

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-126 क्षेत्र स्थित असगरपुर गांव निवासी जीजा और साले नहाते समय यमुना में डूब गए। रविवार शाम को दोनों नहाने गए थे। देर रात तक गोताखोरों ने दोनों का शव ढूंढ निकाला। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन


मूल रूप से हरदोई निवासी राजकुमार (22) परिवार के साथ असगरपुर गांव में रहते थे। उनका साला शिवम (18) भी साथ रहता था। दोनों मजदूरी का काम करते थे। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार शाम को दोनों यमुना में नहाने गए थे। काफी देर तक दोनों नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। यमुना के किनारे ग्रामीणों ने तलाशी शुरू की गई। वहां पर दोनों के कपड़े और चप्पल रखे हुए मिले। ग्रामीणों ने खुद ही यमुना में तलाशी ली लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात में इसकी सूचना पुलिस को दी गई तब पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों ने शाम के वक्त शराब पीने के बाद नहाने चले गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें