फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संपत्ति विवाद में भाई ने महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी खुर्शीद निशा केस दर्ज कराया है जिसमें उसने बताया कि उसकी मां साबरी ने पिता मसीतुल्ला की मौत के बाद संपत्ति भाई-बहनों में बांट दिया है। महिला का आरोप कि उसका भाई वसीम आए दिन मारपीट और गाली गलौज करता है। 18 अक्तूबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपनी मां के साथ बैठी थी। बहन शाहीन परवीन भी बरेली से मां को देखने आई थी। आरोप लगाया कि उसी समय भाई वसीम अपनी पत्नी शबाना व दो-तीन अन्य लोगों के साथ आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर उसके भाई वसीम, भाभी शबाना और दो-तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें