यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र में जमीन और गाड़ी के विवाद में युवक ने ससुरालवालों के साथ मिलकर भाई पर चाकू व अन्य हथियार से हमला कर दिया और भाग गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगला हांडा, माजरा कुरैब निवासी मोमीन ने पुलिस को बताया कि भाई अलाउद्दीन काफी समय से प्लाॅट और कैंटर उसके नाम करने के लिए दबाव बना रहा था। इसी को लेकर 30 जून की रात उसने ससुर निजाम और साले साहिल के साथ उस पर और उसके साथ सो रहे दूसरे भाई नसरुद्दीन के सिर और हाथ पर कई वार किए। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो