फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सफदरजंग में बच्चों के लिए ब्रोंकोस्कोपी की सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बच्चों में फेफड़ों से जुड़े रोग की पहचान के लिए सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार से ब्रोंकोस्कोपी की सुविधा शुरू हुई है। बाल रोग विभाग की प्रमुख डॉ. रतन गुप्ता ने बताया कि नई मशीन की मदद से बच्चों में होने वाले रोग की सटीक जांच हो सकेगी। मशीन को प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार और एसोसिएट प्रोफेसर सतनाम कौर संचालित करेंगे। अभी तक ऐसी सुविधा एम्स, डॉ. राम मनोहर लोहिया और लेडी हार्डिंग अस्पताल में मिल रही थी। सफदरजंग में आने वाले मरीजों को यहां रेफर किया जाता था। फेफड़ों की जांच करने की तकनीक को ब्रोंकोस्कोपी कहते हैं। वयस्क में ब्रोंकोस्कोपी जांच आसान होती है, लेकिन बच्चों में बेहद मुश्किल। इसमें पहले बच्चों को बेहोश किया जाता है। इसके बाद मुंह से फेफड़ों में एक स्कोप (पाइप जैसा लचीला यंत्र) डाला जाता है। इसकी मदद से डॉक्टर देखते है कि अंदर किसी प्रकार का संक्रमण या अन्य दिक्कत तो नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन

-
राकेश शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें