फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टूटी दीवार, बढ़ती झाड़ियां... पानी की टंकी की सुरक्षा को लेकर चिंता

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श बिहार सोसाइटी (जनता फ्लैट्स) में पानी की टंकी की चहारद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श बिहार सोसाइटी (जनता फ्लैट्स) में पानी की टंकी की सुरक्षा को लेकर निवासी चिंतित हैं। टंकी के चारों ओर बनी चहारदीवारी कई जगह से टूट चुकी है। इससे कचरा और गंदगी टंकी परिसर में पहुंच रही है। वहीं, आसपास लंबी घास और झाड़ियां उगने से जहरीले जीवों के आने का खतरा बना हुआ है। निवासी अमित शर्मा ने बताया कि टंकी के आसपास काफी गंदगी जमा है। चहारदीवारी टूटने से धूल और कचरा पानी में जाने की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि पानी रोजमर्रा की जरूरत है, इसलिए टंकी की सफाई और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। गंदगी के कारण कई बार घरों में गंदा पानी आने की शिकायत भी होती है। निवासियों ने टूटी चहारदीवारी की मरम्मत कराने और आसपास उगी घास व झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें