फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पार्कों की टूटी चहारदीवारी से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-1 के कई पार्कों की चहारदीवारी टूटने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टूटी हुई दीवारों के कारण लावारिस पशु पार्कों के अंदर घुस जाते हैं। इससे बच्चों के खेलने और लोगों के टहलने में दिक्कत हो रही है। निवासी आलोक ने बताया कि इससे बच्चों और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि टूटी हुई चहारदीवारी की वजह से पार्क में कोई भी व्यक्ति आसानी से घुस जाता है। लोगों ने संबंधित विभाग और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें