फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से दुल्हन का ताऊ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह में दुल्हन के ताऊ को गोली मारी
विज्ञापन

रबूपुरा। शादी समारोह के दौरान एक युवक ने दुल्हन के ताऊ को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि चर्चा यह भी है कि शादी में खुशी में गोली चलाने के दौरान यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार बुधवार रात कस्बा स्थित मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। बरात की चढ़त के बाद स्टेज पर रस्म अदायगी की जा रही थी। देर रात करीब 11 बजे किसी ने दुल्हन के ताऊ प्रीतम को गोली मार दी। इससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। ताऊ को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के संबंध में लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसका नहीं चल सका। इस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें