फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो में कंस्ट्रक्शन वेस्ट से बनेगी ईंट व टाइल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो में कंस्ट्रक्शन वेस्ट से बनेगी ईंट और टाइल्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में निर्माण कार्यों से जुड़े मलबे से ईंट और टाइल्स बनाई जाएगी। इसका इस्तेमाल सड़क और इमारत बनाने में होगा। प्लांट लगाने के लिए शुक्रवार को राइज इलेवन कंपनी का चयन हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट सेक्टर ईकोटेक थ्री में बनाया जाएगा। 18000 वर्ग मीटर जमीन चिह्नित कर दी गई है। कंपनी के चयन के लिए टेंडर निकाला गया था। कंपनी जल्द काम शुरू कर देगी। इस साल के अंत तक प्लांट चालू करने की कोशिश है। शुरुआत में 100 टन मलबे को री-साइकिल किया जा सकेगा। बाद में क्षमता बढ़ाई जाएगी। प्लांट से 300 टन मलबे को री-साइकिल कर ईंट व टाइल्स बनाई जा सकेगी। सीईओ ने बताया कि इस प्लांट से बनने वाले ईंट, टाइल्स व इंटरलॉकिंग टाइल्स का 20 फीसदी सरकारी दफ्तरों को दिया जाएगा। बाकी निजी कंपनियां ले सकेंगी। मलबे को एकत्र करने के लिए 10 कलेक्शन सेंटर बनाए जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा में पांच, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार व नॉलेज पार्क वन में एक कलेक्शन सेंटर बन रहा है। इसके अलावा अगर कोई कंपनी या बिल्डर साइट से मलबा उठवाना चाहता है तो उसका भी विकल्प है। बशर्ते, उसे ढुलाई का चार्ज देना पड़ेगा। इसकी जानकारी जल्द ही प्राधिकरण के वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ बनाने के लिए बने ऐप पर भी जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें