फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश से ईंट भट्टा मालिकों को हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर(संवाद)। कुछ दिनों से हो रही बेमौसम बारिश से कस्बे में ईंट के भट्टों पर नुकसान हुआ है। खुले मैदान में भारी मात्रा में कच्ची ईंटें रखी थी, जोकि बारिश के कारण गल गई। इसके चलते भट्टों के मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ईंटें पकाने के लिए तैयार थी, लेकिन बारिश की वजह से अब वह मिट्टी की ढेर बन गई हैं। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में लगभग 100 से ज्यादा ईंटों के भट्टे हैं, जहां ईंटों का निर्माण होता है। ईंटों के भट्टों पर भारी संख्या में मजदूर काम करते हैं। इस बारिश से सभी भट्ठों पर रखी कच्ची ईटें धराशाई हो गई हैं। एक भट्टे पर लगभग दो से चार लाख कच्ची ईंटों का स्टॉक होता है, जो श्रृंखला के अनुसार पकाने के लिए भट्टे के अन्दर लगाई जाती हैं। बारिश होने के कारण ईटें भट्टों के अंदर जाने से पहले ही गल गई, जिस कारण सभी भट्टों के मालिकों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। बारिश के बाद अब ईंट बनाने का काम भी रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें