नोएडा (संवाद)। शहर की बालक और बालिका टीमों ने शनिवार को दिल्ली के चिल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट में अंडर-12 वर्ग का खिताब अपने नाम किया। 'खेलो इंडिया' पहल के तहत हुई इस प्रतियोगिता में नोएडा के खिलाड़ियों ने टीम स्पर्धा के साथ-साथ व्यक्तिगत पुरस्कारों में भी बाजी मारी। अविराज राणा और आयुष्का डुंगडुंग को अपने-अपने वर्ग में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि थ्रुश अवाना को सर्वश्रेष्ठ उभरती खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। इसके अलावा, अंडर-10 आयु वर्ग में सक्षम गौतम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।