ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 क्षेत्र में एक युवती के साथ सार्वजनिक स्थान पर अभद्रता कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता के मुताबिक बीते बुधवार की रात करीब 10 बजे पार्क स्ट्रीट लोकल मार्केट में थी। तभी आरोपी शुभम तिवारी ने उनके साथ सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अपशब्द कहे। इसके बाद उसने युवती को थप्पड़ मारा। यह घटना पूरी तरह बिना किसी उकसावे के हुई। जिससे उसे मानसिक तनाव, अपमान और शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ा। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।