ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में कार की टक्कर से बाइक टैक्सी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के मौसेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। नुरुल होदा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बोकारो झारखंड निवासी 22 वर्षीय ताज शमसी 6 सितंबर को आईटीएल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू-2 सेक्टर-चाई-5 में रहने वाले अपने दोस्त से मिलकर हॉस्टल लौट रहा था। उसने रैपिडो बाइक बुक की थी। रात करीब 10:45 बजे जब यथार्थ अस्पताल के पास गोलचक्कर के समीप पीछे से एक अज्ञात कार ने बाइक टैक्सी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जमा लोगों ने आनन-फानन में उसे यथार्थ अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। इस बात की जांच की जा रही है युवक ने हेलमेट पहना था कि नहीं। ब्यूरो