फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: करंट लगने से युवक की मौत, युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में किराये पर रहने वाले युवक की बिजली की लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वहीं युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। करीब एक महीने बाद घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। कौशांबी जनपद के ऊनो गांव निवासी दयाशंकर मिश्रा बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में किराये पर रहते हैं। 11 अगस्त को उनकी भांजी अदिति पांडे व भाई अभिषेक मिश्रा घर पर थे। दोपहर के समय कपड़े धुलाई के बाद सुखाने के लिए छत पर डालने चले गए। कपड़े सुखाते समय अदिति मकान के पास से जा रही बिजली के लाइन से कपड़ा टच होने पर करंट लग गया। बचाने के लिए पहुंचे अभिषेक मिश्रा बिजली की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट करीब एक माह बाद कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें