फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म दिन पर किशोर ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मदिन पर खेल-खेल में किशोर ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-18 स्थित जेजे कॉलोनी में मंगलवार शाम जन्मदिन के दिन 12 साल के किशोर ने खेल खेल में फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, सुदेश के बेटे अनिकेत का मंगलवार को जन्मदिन था। घर में जन्मदिन की तैयारी चल रही थी। अनिकेत घर के अंदर अपने छोटे भाई के साथ खेल रहा था। खेल खेल में उसने घर में लगे पंखे पर फंदा बना लिया और फंदे के बीच में कूद गया। चीख निकलते ही घर में अफरातफरी मच गई। घरवालों ने उसे फंदे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि खेलने के दौरान फंदे से बच्चे की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें