यमुना सिटी (संवाद)। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के पास सोमवार रात करीब 10 बजे 50 फीट गहरे कुएं में गिरे गोवंश को दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और गौरक्षक दल ने बाहर निकाला। घटना की सूचना पर गौरक्षक दल के कार्यकर्ता पहुंचे और गौर सिटी चौकी प्रभारी आशीष यादव को जानकारी दी। इसके बाद हाइड्रा मशीन मंगाई गई।गौरक्षक तनिष्क पंडित ने बताया कि गोवंश को बाहर निकालने के बाद उसका उपचार कराया गया। गौरक्षक दल प्रमुख त्रिलोक गुर्जर ने कहा कि जंगल क्षेत्र में खुले बोरवेल और कुओं को ढंकने की व्यवस्था नहीं की गई है। रेस्क्यू अभियान में योगेश नागर, जुगेंद्र भाटी, मोहित ठाकुर, कृष्णा भाटी, हर्ष भाटी, धर्मेंद्र, मोहित, ललित, सौरव आदि थे।