फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोलीकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कटेरा। पानी भरने को लेकर हुए विवाद के तकरीबन एक महीने बाद सोमवार की शाम कोल्हूपुरा निवासी आकाश उर्फ गोलू को गोली मार दी गई थी। घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया था, जबकि आकाश खेत की ओर जा रहा था। घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राजकुमार और जैकी उर्फ जयकरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। बृहस्पतिवार को कटेरा थाना पुलिस की टीम ने नामजद आरोपी राजकुमार और जैकी उर्फ जयकरन को बगबरी तिराहा के पास से से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तमंचा-कारतूस भी बरामद किए गए। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वंदना सिंह, उपनिरीक्षक अजीत कुमार, हेड कांस्टेबल अभिषेक कुमार, कांस्टेबल पवन कुमार और गौतम गुर्जर शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें