फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फरीदाबाद से बरामद दोनों सांपों को जंगल में छोड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद से बरामद दोनों सांपों को जंगल में छोड़ा गया
विज्ञापन

- कोर्ट से आदेश के बाद की गई कार्रवाई, जांच में जुटी है पुलिस



माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। फरीदाबाद से बरामद दोनों सांपों को वन विभाग की टीम ने सोमवार को सूरजपूर के जंगल में छोड़ दिया। इसके लिए कोर्ट में विभाग ने सापों को छोड़ने के लिए अर्जी लगाई थी। शाम तक कोर्ट से आदेश आने के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सांपों का मेडिकल परीक्षण कराया गया था उस दौरान यह बात सामने आई कि दोनों सांपों की विष ग्रंथियां निकाल ली गई थीं। जिला वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि वन्य जीवों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ करना दंडनीय अपराध है। आरोपियों के खिलाफ दर्ज एचटू केस में इन सभी अपराधों को भी शामिल किया जा रहा है। सांपों को प्रकृतिवास में छोड़ने के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई थी। वन्यजीव प्रतिपालक और जांच अधिकारी सलोनी समिति की अध्यक्ष जबकि उपक्षेत्रीय वन अधिकारी क्षेत्रपाल सिंह, वन दारोगा लव कौशिक, राकेश कुमार और राम अवतार इसमें सदस्य थे। न्यायालय से आदेश पारित करने के क्रम में जंगल में सांपों को छोड़ने की वीडियोग्राफी भी कराने की बात कही गई थी। मेडिकल परीक्षण में दोनों सांप स्वस्थ पाए गए थे। केस में अब तक कुल 11 सांपों को बरामद किया जा चुका है। सभी जंगल में छोड़े जा चुके हैं। इस केस में यू-ट्यूबर एल्विश यादव भी नामजद है। एक बार एल्विश से पुलिस पूछताछ कर चुकी है। सिंगर फाजिलपुरिया का भी नाम जांच में कई बार आ चुका है। रेव पार्टी के लिए सांपों की सप्लाई करने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पिछले दिनों पकड़े गए आरोपी सपेरे राहुल को रिमांड पर लेकर पुलिस ने फरीदाबाद से दो कोबरा सांप बरामद किए थे। इससे पहले पुलिस नौ सांप पहले भी बरामद कर चुकी है। पहले सपेरों के साथ मिले नौ सांपों में से पांच की विष ग्रंथि नहीं मिली थी। इससे एक बार फिर जहर निकाल कर तस्करी का मुद्दा जांच में सामने आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें