फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिंडन नदी में डूबे दोनों बच्चे दूसरे दिन भी नहीं मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडन नदी में डूबे दोनों बच्चे दूसरे दिन भी नहीं मिले
विज्ञापन


नोएडा। ककराला पुस्ते के पास हिंडन नदी में शुक्रवार सुबह नहाने के दौरान डूबे दोनों बच्चों को शनिवार देर रात तक नहीं तलाश जा सका। शनिवार को एनडीआरएफ की टीमें और गोताखोर बच्चों को तलाशते रहे। स्टीमर की मदद से भी कई किमी की परिधि में बच्चों की तलाश की गई। शनिवार सुबह नौ बजे अभियान शुरू किया गया शाम छह बजे तक चला। हादसे के बाद से ही दोनों बच्चों के घरों में चीख पुकार मची हुई है। नदी में डूबे आठ वर्षीय आशीष और 11 वर्षीय अभिषेक की तलाश में शनिवार को दिल्ली से बुलाकर पांच गोताखोरों को नदी में उतारा गया। स्टीमर की मदद से बच्चों को सफीपुर, परी चौक, बेगमपुर और लखनावली तक तलाशा गया। अंधेरा होने के कारण शाम सात बजे के बाद टीमें लौट आईं। रविवार को फिर से बच्चों की तलाशी के लिए अभियान चलाया जाएगा। आशंका जाहिर की जा रही है कि या तो बच्चे किसी झाड़ी में फंस गए हैं या फिर बहाव के कारण कहीं दूर निकल गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मूलरूप से बुलंदशहर के जहांगीराबाद का रहने वाले आठ वर्षीय आशीष शुक्रवार को अपने साथी बदायूं निवासी 11 वर्षीय अभिषेक के साथ हिंडन नदी में नहाने गया था। इसी दौरान बहाव के कारण दोनों नदी में डूब गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें