नोएडा। छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित करने और ज्ञान का दायरा बढ़ाने के लिए जिला पुस्तकालय की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अभ्यर्थियों को नियमित रूप से पुस्तकों के अध्ययन के लाभ बताए गए। अधिकारियों ने कहा कि किताबों से सामान्य ज्ञान बढ़ने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलती है। पुस्तकालय में इतिहास, साहित्य, विज्ञान और सामान्य ज्ञान सहित कई विषयों की नई पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। ब्यूरो