फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एसी और स्लीपर बसों की बुकिंग, एयरपोर्ट टैक्सी और कैब की सुविधाएं भी शुरू होंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। एयरपोर्ट पर यात्रियों को एसी और स्लीपर बसों की बुकिंग, एयरपोर्ट टैक्सी और कैब की सुविधा भी सोमवार से शुरू होगी। यात्री ऑनलाइन यूपी, हरियाणा और दिल्ली समेत कई प्रदेशों के विभिन्न जिलों में आने-जाने के लिए टिकट बुक कर सकेंगे। एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसके लिए ऑनलाइन बस टिकटिंग प्लेटफार्म रेड बस के साथ अनुबंध किया है। उत्तर भारत के प्रमुख शहर आगरा, मथुरा, लखनऊ, देहरादून, चंडीगढ़ समेत 20 से अधिक जिलों के लिए सीधी अंतर-शहरी बस सेवा यात्रियों को मिलेंगी। ये बसें नोएडा एयरपोर्ट में सुबह 7:10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से यूपी में 8, दिल्ली में 3, हरियाणा में 4 और उत्तराखंड के 4 शहरों से बसें चलेंगी। महिंद्रा लॉजिस्टिक एयरपोर्ट टैक्सी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ओला, उबर, रैपिडो की सेवाएं भी यात्रियों की डिमांड के अनुसार उपलब्ध रहेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें