फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अनुदान व बीज किट के लिए बुकिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। रबी सीजन में दलहनी, तिलहनी एवं खाद्यान्न फसलों की बुवाई के लिए उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीजों की उपलब्धता कृषि विभाग द्वारा सुनिश्चित की जा रही है। जिसके तहत किसानों को निशुल्क बीज मिनीकिट तथा विभिन्न फसलों के प्रमाणित बीजों पर 50 फीसदी अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी विवेक दुबे ने बताया कि अनुदानित बीज एवं निशुल्क बीज मिनीकिट लेने के लिए किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। यदि निर्धारित लक्ष्य के अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें