नई दिल्ली।
डीडीए की सबका घर आवास योजना के तहत बुधवार दोपहर 12 बजे से बुकिंग शुरू होगी जो 30 अप्रैल तक चलेगी। योजना के तहत दिल्ली परिवहन विभाग से परमिट व रजिस्ट्रेशन कराने वाले ऑटो-कैब ड्राइवर, पीएम स्वनिधि योजना से रजिस्टर्ड स्ट्रीट वेंडर्स, हॉकर्स, महिलाएं, युद्ध विधवाएंं, पूर्व सैनिक, गैलेंट्री व अर्जुन अवार्डी, दिव्यांग और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से संबंधित लोगों के लिए डीडीए सस्ता घर लेकर आया है। ये सभी नरेला में बनाए गए ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी व एचआईजी फ्लैट 25 फीसदी छूट और सिरसपुर-लोकनायकपुरम में बनाए गए एलआईजी फ्लैट 20 फीसदी छूट पर खरीद सकते हैं। डीडीए के अधिकारियों ने बताया कि लोकनायकपुरम में बनाए गए एमआईजी फ्लैट बेहद खास हैं। पिछली बार इस योजना के अंतर्गत केवल तीन दिन में 64 घर बिक गए थे। अब तक लोगों ने नरेला, लोकनायकपुरम और सिरसपुर में कुल 3201 घर खरीदे हैं। ब्यूरो