रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में मंगलवार को पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। महाविद्यालय पुस्तकालय समिति ने विजय बुक डिपो रामपुर के सहयोग से प्रदर्शन का आयोजन किया। पुस्तक प्रदर्शनी महाविद्यालय के परिसर में 11:00 बजे से लेकर 2:00 तक लगाई गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकों के विषय के बारे में जानने के अवसर प्रदान करना था।