रेलवे लाइन पर मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त
बिलासपुर संवाद। दनकौर रेलवे स्टेशन के नजदीक पटरियों पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। जांच में शव से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। आरपीएफ ने बताया कि दनकौर रेलवे स्टेशन से पोर्टर दीपक कुमार ने सूचना दी। जिसके बाद मौके पर मौजूद उप निरीक्षक आशीष कुमार ने टीम के साथ पहुंचकर जांच की। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष है। उसके दाएं हाथ पर गौरव गुदा हुआ है।