कन्या इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का किया सम्मान
नोएडा (संवाद)। भंगेल स्थित नोएडा कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी लवेश कुमार सिसोदिया (पीसीएस) ने मेधावी छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही जिला पिछड़ा वर्ग विकास एवं कल्याण विभाग के कार्यालय सहायक प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य के.पी. सिंह ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत और लगन के बल पर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।