फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

210 की रफ्तार से दौड़ाई बीएमडब्ल्यू, रेलिंग तोड़कर 20 फीट नीचे गिरी, छात्र की मौत

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे से अनियंत्रित होकर नीचे गिरी बीएमडब्ल्यू के उड़े परखच्चे। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
दनकौर। यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। शनिवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर 210 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही बीएमडब्ल्यू कार असंतुलित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए 20 फीट नीचे जा गिरी। जीरो प्वाइंट से आगरा की ओर 11वें किलोमीटर पर हुुए हादसे में कार सवार हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी छात्र भरत यादव (21) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे मेें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक उसमें फंस गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला। घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां से परिजन उसे रेफर कराकर दिल्ली ले गए। वहीं, भरत का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिवार को सूचित किया गया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के सेक्टर-छह निवासी भरत (21) गुरुग्राम के सेक्टर-23 स्थित एक कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। परिवार में वह इकलौता बेटा था। शनिवार सुबह वह घूमने के लिए साथी गौरव के साथ अपनी बीएमडब्ल्यू कार में सवार होकर घर से निकला था। इस दौरान उसके मामा और अन्य परिजन भी स्विफ्ट कार में उसके साथ निकले थे। जब उसकी कार यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंटर से 11 किलोमीटर आगे पहुंची तो अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सेफ्टी रेलिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे से करीब 20 फीट नीचे जा गिरी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकलवाया और कैलाश अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने कार चला रहे भरत यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल उसके दोस्त बहादुरगढ़ निवासी गौरव को परिजन रेफर कराकर दिल्ली ले गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार गिरने पर धमाके की आवाज आई जिससे आसपास के लोग भी सहम गए। हादसा इतना भीषण था कि बीएमडब्ल्यू कार के परखचे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में मातम छा गया।
छह एयरबैग भी नहीं बचा सके छात्र की जान
बीएमडब्ल्यूए कार में छह एयरबैग थे। हादसे के वक्त कार के सभी एयरबेग खुल गए थे। छह एयरबैग भी दोनों को सुरक्षित नहीं रख सके। इसकी वजह कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है।
विज्ञापन

कार की रफ्तार तेज होने के कारण संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ है। हादसे में बहादुरगढ़ निवासी छात्र भारत की मौत हो गई है। परिजन से लिखित शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। -अभिषेक वर्मा, डीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें