फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीएमडब्ल्यू ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-92 में शुक्रवार शाम को सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को बीएमडब्ल्यू सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में कोतवाली फेज टू पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मध्य प्रदेश के जिला पन्ना निवासी रामअवतार ने पुलिस से शिकायत की है कि वह अपने बड़े भाई रामदास के साथ सेक्टर-92 में रहते हैं। दोनों भाई मजदूरी करते हैं। 12 दिसंबर की शाम वह भाई रामदास के साथ सेक्टर-92 में बाइक खड़ी करके सड़क किनारे बातचीत कर रहे थे, तभी एक बीएमडब्ल्यू कार तेज गति से उनकी ओर आई। कार के चालक ने पहले रामदास को टक्कर मारी, उसके बाद उसकी बाइक को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। कोतवाली प्रभारी विंध्याचल तिवारी का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें